अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

श्रीराम महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा,जयकारों से गूंजा क्षेत्र

बांसडीह(बलिया)।  क्षेत्र के पौराणिक एवं प्रतिष्ठात्मक श्रीरामजानकी मठिया कीर्तुपुर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ को लेकर गुरूवार को मां सरयू के पावन तट से भव्य कलश यात्रा एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था के अद्भुत संगम से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु जय श्रीराम, हर-हर महादेव और सियावर रामचंद्र की जयकारा लगा रहे थे।
मां सरयू के पवित्र जल से कलश भरकर निकली यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण एवं भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
महायज्ञ के यज्ञधीश श्री परमपूज्य आचार्य संत रामलखन दास शास्त्री होंगे। यज्ञाचार्य के रूप में आचार्य अमित शास्त्री वैदिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे, जबकि कथा व्यास परम पूज्य साध्वी तनु शास्त्री जी श्रद्धालुओं को रामकथा एवं सनातन धर्म की महिमा से भावविभोर करेंगी।
आयोजकों ने बताया कि 9 मई को बेदी पूजन एवं मंडप आवाहन, 11 मई को आरणी मंथन, अग्नि प्राकट्य एवं हवन प्रारंभ होगा। 13 मई को विधि-विधान के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। 15 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा। कलश यात्रा में राजाजी सिंह, नागेन्द्र बहादुर सिंह, जयप्रकाश यादव, कौशल सिंह, राज नारायण सिंह, अरुण सिंह, जेपी यादव, संजय सिंह उर्फ गांधी, राहुल सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, रामकृपाल सिंह, जितेंद्र यादव आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button