कार्यक्रमबलिया

चंद्रशेखर जन्मशताब्दी वर्ष में ‘यंग इंडियन’ के संपादक चंद्रशेखर को किया जाएगा याद

बलिया । ‘यंग इंडियन’ केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा और आंदोलन का प्रतिनिधित्व करती है, जिसने समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से युवाओं की सोच, आकांक्षाओं और आवाज़ को अभिव्यक्ति देने का सार्थक प्रयास किया। आज जब पत्रकारिता को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और बहसें हो रही हैं, ऐसे समय में चंद्रशेखर जन्मशताब्दी वर्ष में ‘यंग इंडियन’ के संपादक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी को स्मरण करना अत्यंत प्रासंगिक और आवश्यक है। इसी क्रम में चंद्रशेखर जन्मशताब्दी समारोह आयोजन समिति, बलिया के तत्वावधान में आगामी 28 मई को आयोजित होने वाले संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल बापू भवन टाउन हॉल का निरीक्षण सिटी मजिस्ट्रेट बलिया आशाराम वर्मा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के सदस्य अनिल सिंह, आशीष प्रताप सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने 1942 के आंदोलन में यह स्थल अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी का भी इस स्थल से लगाव को देखते हुए इस बापू भवन की जीर्ण-शीर्ण अवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके जीर्णोद्धार का निवेदन। किया जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सकारात्मक पहल कर ने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि संगोष्ठी में पत्रकारिता, लोकतंत्र, युवा चेतना और चंद्रशेखर जी के वैचारिक योगदान पर विशेष विमर्श होगा। समिति के अनुसार यह आयोजन युवाओं को वैचारिक रूप से जागरूक करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button