
बांसडीह(बलिया) । मलमास के पवित्र माह में श्री चैनराम बाबा मंदिर पर हो रहे श्री विष्णु महायज्ञ के लिए सोमवार को मंदिर के महंथ श्री सुखदेव दास जी महाराज के नेतृत्व में कलशयात्रा निकाली गई। 18 मई से 26 मई तक चलने वाला 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, बैण्ड बाजा के साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर त्रिकालपुर , पियरौटा होते हुए पचरूखिया गंगा घाट पर पहुंचा। वहां से श्रद्धालुओं ने गंगा जल लेकर वापस चैनराम बाबा मंदिर पर लौटे। जगह जगह बग्घी में चल रहे मंदिर के मंहथ सुखदेव दास महाराज का लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में चैनराम बाबा की जय के नारो से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। काशी से आये विद्वान पंडित महायज्ञ में पूजन, प्रवचन आदि कार्यक्रम करायेंगे। 26 मई को महायज्ञ में भंडारा आयोजित किया गया है।
कलस यात्रा में नीरज सिंह गुड्डू , अजय सिंह, रंजन सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, राजकुमार वर्मा, बब्लू सिंह, पंकज सिंह , मिथिलेश तिवारी,राजेश्वर सिंह, पी एन सिंह,मुन्ना सिंह आदि थे।



