कार्यक्रमबलिया

डबल इंजन सरकार में विकास को मिली रफ्तार : केतकी सिंह

बांसडीह(बलिया) । सहतवार, हल्दी मुख्य सड़क से श्री चैनराम बाबा मंदिर होते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहतवार तक नवनिर्मित पिच सड़क का लोकार्पण रविवार की सायं विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर किया। नपं सहतवार के व्यापार मंडल के अध्यक्ष विद्याशंकर प्रसाद ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केतकी सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार आमलोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार आमलोगों की सुविधा के लिए सड़क, पानी, बिजली के साथ ही किसानों को खाद, बीज व ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभ पंहुचा रही है। सहतवार क्षेत्र की महत्वपूर्ण नवनिर्मित सड़क बनने से आमलोगों को सुविधा मिलेगी हैं। इस दौरान अजय सिंह, रंजन सिंह, बब्लू सिंह,मिथिलेश तिवारी, राजकुमार वर्मा, आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button