
रसड़ा (बलिया)।बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पी.जी. कॉलेज, पकवाइनार में आयोजित 93 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC-282 के समापन की पूर्व संध्या पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के व्यवस्थापक व सुभासपा के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह रहे।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में 90 यूपी बटालियन बलिया के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश उपाध्याय उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कैडेटों की ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिभा को देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो उठे तथा पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कैंप के दौरान ड्रिल, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मुख्य अतिथि शिवेंद्र बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश उपाध्याय द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शिवेंद्र बहादुर सिंह ने एनसीसी के ध्येय “एकता और अनुशासन” को जीवन में अपनाने पर बल देते हुए कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अंत में कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, मेजर राजप्रकाश सिंह, कैप्टन अजय प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र पटेल, लेफ्टिनेंट पंकज सिंह, डॉ. अब्दुलरब सिद्दीकी, ले. संजय कुमार यादव, जनमेजय सिंह, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, सूबेदार मेजर राम राज भदौरिया सूबेदार राम निशान सिंह, हेमंत कुमार, आर्यन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद उमर कुरैशी, निक्की प्रजापति , शिवांगी सहित सभी पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं जीसीआई उपस्थित रहीं।



