कार्यक्रमबलियारसड़ा

एनसीसी शिविर में कैंप कमांडेंट को कैडेटों ने दी शस्त्र सलामी


रसड़ा(बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पी.जी. कॉलेज पकवाइनार, रसड़ा में चल रहे 93 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-282 के नौवें दिन शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में क्वार्टर गार्ड पर सीनियर कैडेट द्वारा कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी को शस्त्र सलामी दी गई। इस दौरान पूरे परिसर में अनुशासन और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
इसके पश्चात कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कैडेट्स को शिविर में सीखे गए अनुशासन, नेतृत्व, समय प्रबंधन एवं एकता के गुणों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और एनसीसी कैडेट्स सदैव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।इस अवसर पर मेजर राजप्रकाश सिंह, कैप्टन अजय प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र पटेल, लेफ्टिनेंट पंकज सिंह, ले. संजय कुमार यादव, डॉ. अब्दुलरब, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, राम निशान सिंह, सूबेदार विजय कुमार, सूबेदार निर्मल थापा, सूबेदार दिलीप कुमार, हेमंत कुमार, आर्यन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद उमर कुरैशी, निक्की प्रजापति, शिवांगी सहित सभी पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं जीसीआई उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button