कार्यक्रमबलियारसड़ा

एनसीसी शिविर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता


रसड़ा (बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार, रसड़ा में चल रहे 93 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-282 के तीसरे दिन “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को देर शाम को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंदर किंगरा ने किया।प्रतियोगिता में कुल 10 चयनित कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें 5 कैडेट्स पक्ष तथा 5 विपक्ष में रहे। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने कहा कि ऐसे समसामयिक विषयों पर वाद-विवाद से कैडेट्स में चिंतन, तार्किकता और राष्ट्रहित की समझ विकसित होती है। वहीं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंगरा ने कहा कि लोकतंत्र में हर मुद्दे के दोनों पक्षों को समझना आवश्यक है।
वाद-विवाद का विषय था — “ऑपरेशन सिंदूर भारत की संप्रभुता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए आवश्यक और निर्णायक कदम था।” प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, सैन्य कार्रवाई तथा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न पक्षों पर अपने विचार रखे।सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मेजर राजप्रकाश सिंह, कैप्टन अजय प्रताप सिंह, ले. हरिश्चंद्र पटेल, संजय कुमार यादव, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, राम निशान सिंह, सूबेदार विजय कुमार, सूबेदार निर्मल थापा, सूबेदार दिलीप कुमार, हेमंत कुमार, आर्यन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव और मोहम्मद उमर कुरैशी सहित सभी पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं समस्त जीसीआई उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button