एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

दर्दनाक हादसा:स्पीड ब्रेकर से गिरे ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को ट्रक ने कुचला, 4की मौत,6गंभीर

बलिया। संवाददाता बिहार के छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को कुचल दिया। हादसा में 4 लोगों की मौत हुई है। 6 की हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सभी कलाकार एक पिकअप में बैठकर जा रहे थे।
इसी दौरान स्पीड ब्रेकर की वजह से पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे सभी लोग सड़क पर गिर गए। लोगों के गिरते ही छपरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा में 3 डांसर्स की मौत हुई है।
हादसा के बाद सभी के शव सड़क पर बिखरे थे। 3 शवों के सिर गायब थी। ट्रक सिर कुचलते हुए गुजर गया। आसपास मांस के टुकड़े बिखरे थे। मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति और सोनी , राहुल के तौर पर हुई है।घायलों ने बताया कि बलिया जिले के नरही क्षेत्र में संचालित ‘मुस्कान ऑर्केस्ट्रा’ में काम करते हैं। ऑर्केस्ट्रा टीम छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस के लिए जा रही थी। हम लोग पिकअप में बैठे थे।
हमारे साथ 5 डांसर भी थी। इनमें से 3 की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। बुधवार सुबह NH-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड में पीएन सिंह कॉलेज के बाद स्पीड ब्रेकर से झटका लगा। हम पिकअप के पीछे वाले हिस्से में बैठे थे।
हम सड़क पर जा गिरे। पीछे से आ रहे ट्रक ने हम सभी को रौंद दिया। ये सब इतनी जल्दी हुआ की कुछ समझ ही नहीं आया। थोड़ी देर में सड़क पर लाशें बिछ गईं। कुछ लोग दर्द से तड़प रहे थे। ट्रक वाला लोगों के सिर कुचलते हुए भागा।
एकदम से उनकी आवाज बंद हो गई। ट्रक वाला उन्हें नहीं कुचलता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हादसा के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई थी। हमें अस्पताल लाया गया।
छपरा पुलिस ने बताया, सभी लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले कलाकार थे और कार्यक्रम में शामिल होने छपरा आए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायलों को PMCH रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है।
हाइट ज्यादा होने से उन लोगों की गाड़ी का पिछला हिस्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। गलती ट्रक वाले की भी है टक्कर के बाद उसे भागने नहीं चाहिए था। वो लोगों को कुचलता हुआ भाग गया। मृतकों में अवधेश व सोनी हरदोई जनपद के प्रीति उन्नाव तथा राहुल बलिया के रहने वाले हैं। घायलों में बलिया के दिलीप, हरदोई के शिवम यादव, एटा के श्यामवीर व संगीता तथा उन्नाव के मनोज कुमार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button