
बांसडीह(बलिया)। सहतवार रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की मौके पर शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक पीले रंग की शर्ट और काला पैंट पहने हुए था। उसकी जेब से बलिया से सहतवार तक का रेलवे टिकट बरामद हुआ है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



