एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

दो डंपरों में भीषण टक्कर,बड़ी मशक्कत बची चालक की जान


दुबहड़,(बलिया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसरिकापुर चट्टी के पास शुक्रवार की आधी रात करीब 12:30 बजे दो डंपरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसका चालक मलबे व स्टयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद दोनों डंपरों के चालक मौके से फरार होने में सफल रहे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो डंपर जिसमें एक बलिया की तरफ से गिट्टी लादकर बैरिया की तरफ जा रही थी वहीं दूसरी बैरिया से बलिया की तरफ जा रही थी। जैसे ही बसरिकापुर ढाले के पास पहुंचे दोनों डंपरों के बीच जोदार टक्कर हो गया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के ग्रामीण सहम गए और तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बैरिया की ओर जा रहे डंपर का चालक स्टयरिंग में इस कदर फंस गया था कि ग्रामीणों और पुलिस के घंटों प्रयास के बावजूद उसे निकाला नहीं जा सका। अंततः जेसीबी मशीन बुलाई गई, जिसकी मदद से डंपर के अगले हिस्से को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हैरानी की बात यह रही कि दूसरा चालक हादसे के तुरंत बाद मौके का फायदा उठाकर अपना डंपर लेकर फरार हो गया। वहीं जिस चालक को जेसीबी की मदद से निकाला गया था, पुलिस जब तक कागजी कार्रवाई और जांच-पड़ताल में जुटी, वह भी मौका पाकर वहां से खिसक गया। दुर्घटनाग्रस्त डंपर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 के बीचों-बीच खड़ा होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। शनिवार की शाम तक अन्य वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुबहर थाना अध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि अब डंपर नंबरों के आधार पर मालिकों और फरार चालकों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button