एक्सीडेंटकार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

अयोध्या से बलिया आ रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई,तीन दर्जन घायल

बलिया। अयोध्या से महायज्ञ में शामिल हुए दर्शनार्थियों से भरी एक प्राइवेट बस बलिया जा रही थी शनिवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नहर पुलिया के पास बस अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई, जिसमें करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार,हादसा रात करीब एक बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य को अवगत कराया।

सूचना पाकर रामाश्रय मौर्य अपने सहयोगियों दयाशंकर श्रीवास्तव (दीपू),ओमप्रकाश मौर्य और संतोष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनकी पहल पर सरकारी और निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर 24 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,जबकि चार गंभीर रूप से घायलों को शारदा नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। हल्की चोट वाले अन्य यात्रियों को दूसरी बस से बलिया रवाना कर दिया गया। हादसा के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और राहत-बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य स्वयं घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाने में जुटे रहे। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा की गई मदद की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button