
दुबहड़़ (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा भरसर के दियारे में स्थित मां जौहरी देवी मंदिर का 13वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में मां जौहरी देवी का पूजन, अर्चन एवं हवन पंडित अशोक पांडे ने यजमान रवि प्रकाश तिवारी के हाथों वैदिक मंत्रोंचारण के द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालु सम्मिलित होकर पूजा में भाग लिए और मााता रानी के दरबार मेंं माथा टेक कर अपनेे परिवार की सुख समृृद्धि की कामना किए। इस दौरान पूूजा में सम्मिलि श्रद्धालुओं ने ‘ जौहरी माई की जय ‘ आदि जयकारे लगाते नजर आए । माता रानी के विधि विधान से पूजन, हवन केे पश्चात विशाल भंडारेे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का भागी बने। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे ‘ रिंकू , राकेश तिवारी, अमृतांशु तिवारी, हरेंद्र सिंह, चंदन दुबे, शिव प्रसाद सिंह, मालिक सिंह, पंकज सिंह, उमेश यादव, मुन्ना पांडे, दीनानाथ यादव, बीडीसी संतोष यादव आदि लोगों की उपस्थिति रहे।



