कार्यवायीबलियाबिग ब्रेकिंग

बांसडीह में भारत गैस एजेंसी पर हेराफेरी का आरोप,डीएम के आदेश पर जांच टीम ने की छापेमारी

बांसडीह (बलिया)। तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दर्जनों भारत गैस उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पर्ची कटने के बावजूद उन्हें आज तक गैस सिलेंडर नहीं मिला, जबकि एजेंसी के रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्शा दी गई है।

अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे उपभोक्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर रुद्र भारत गैस एजेंसी, बांसडीह पर भेज दिया। टीम में जिला पूर्ति अधिकारी, सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह भी शामिल रहे।
एजेंसी पर पहुंचते ही जांच टीम ने गहन पड़ताल शुरू की। कितने सिलेंडर आए, कितने वितरित हुए, किन उपभोक्ताओं की पर्ची कटी और किन्हें वास्तव में गैस मिली—इन सभी बिंदुओं की विस्तार से जांच की गई। अधिकारियों ने कागजी रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर को लेकर भी जांच की।
जांच की खबर फैलते ही एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि गोदाम पर लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलता, जबकि रात में सेटिंग के जरिए कुछ लोगों को गैस उपलब्ध करा दी जाती है।
जांच टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र करते हुए जल्द ही अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button