NSCTकार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगसम्मानसंस्था . सामाजिक

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से की सात लाख 11 हजार की मदद

अलर्ट तीन में प्रदेश के 14190 और जनपद के 836 सदस्यों ने किया अंशदान

बलिया। ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने पुनः मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। टीम ने सहयोग अलर्ट 3 में मृतक शत्रुध्न वर्मा के परिवार को करीब 7 लाख 11 हजार रुपये से अधिक की मदद पहुंचाई है। यह सहायता राशि मृतक की पत्नी सुनैना देवी के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।
शत्रुध्न वर्मा, जो देवरियाकला के निवासी थे, के असामयिक निधन के बाद उनके परिवार को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
संस्था के संस्थापक विवेकानंद ने बताया कि टीम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। टीम के सदस्यों के छोटे-छोटे योगदान से ही बड़ी मदद संभव हो पाती है। एनएससीटी के पहले सहयोग में 11705, दूसरे सहयोग में 12870 और तीसरे सहयोग में 14190 सदस्यों ने योगदान किया है। बहुत जल्द यह संख्या 25 हजार के पार होगी। टीम का मुख्य उद्देश्य जरूरत के समय अपने सदस्यों और उनके परिजनों के साथ खड़ा रहना है। भविष्य में भी इसी प्रकार अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को कन्या विवाह, इलाज आदि के लिए सहायता दी जायेगी, ताकि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को और मजबूत किया जा सके।
जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि टीम से जुड़े हजारों सदस्यों ने 50-50 रुपये का छोटा-छोटा योगदान देकर इस बड़ी राशि को एकत्र किया। अलर्ट 3 में जिले के 836 सदस्यों ने सहयोग किया है। इस तरह के सामूहिक प्रयास से जरूरतमंद परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंच रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button