कार्यक्रमबलिया

डॉ.अखिलेश सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


दुबहड़, (बलिया) ।जनपद के अखार निवासी और क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक स्व. डॉ. अखिलेश सिंह की दूसरी पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों और श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर उन्हें याद किया। पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ. साहब के पैतृक निवास पर हरिनाम संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके उपरांत, उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।
एक संवेदनशील चिकित्सक के रूप में याद किए गए डॉ. सिंह। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. अखिलेश सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। लोगों ने बताया कि डॉ. साहब न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि एक अत्यंत मिलनसार और सहयोगी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कभी समय की परवाह नहीं की; दिन हो या रात, वे मरीजों के इलाज के लिए सदैव तत्पर रहते थे। दूसरों के दुःख और पीड़ा को अपना समझना ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी, जिसके कारण वे पूरे क्षेत्र में लोकप्रिय थे।
उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका असमय चले जाना समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। आज भी लोग उन्हें उनके सेवाभाव और अटूट प्रेम के लिए अपने दिलों में याद रखते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से हरेंद्र सिंह,दिनेश सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश सिंह ‘पिंटू,रामजी बारी,मंटू सिंह,छोटेलाल सिंह,रणजीत सिंह,दुर्गेश सिंह,शिवम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button