
लालगंज (बलिया)। बकुलहा रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह 8 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), फील्ड यूनिट टीम, थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने प्राथमिक जांच पूरी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



