
दुबहड़(बलिया)। एसओजी टीम व थाना दुबहड़ के थाना अध्यक्ष अजय पाल के संयुक्त टीम के मय हमराही फोर्स द्वारा बुधवार को पंजीकृत मु०अ०स०124/ 2025 धारा 3/5A/8उ०प्र०गोवध निवारण अधिनियम व 11पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के अभियुक्त गण को मुखबिर की सूचना पर जनेश्वर मिश्र सेतू पर समय 5:30 बजे दो अभियुक्तों राम जी चौधरी पुत्र मोहन चौधरी निवासी बेयासी, थाना दुबहड़ जनपद बलिया एवं अशोक कुमार पुत्र अर्जुन यादव निवासी भिक्षु का डेरा पोस्ट बड़का राजपुर थाना सेमरी जिला बक्सर बिहार को चार गायों के साथ परिवहन करते हुए पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाने पर मु०अ०सं०-124/2025धारा3/5A/8 उ०प्र० गोड़ निवारण अधिनियम व11पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर मा०न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अजय पाल, उप निरीक्षक संजय कुमार ,उप निरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल प्रेमचंद यादव ,कांस्टेबल तरुण मिश्रा, थाना दुबहड़ बलिया तथा एसओजी प्रभारी अजय कुमार ,हेड कांस्टेबल अरविंद पाल, हेड कांस्टेबल सूर्यकुमार बलिया रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:



