कार्यक्रमदुर्गा पूजाबलिया

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस ने किया घाट का निरीक्षण, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील


लालगंज (बलिया)। नवरात्रि के समापन पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में 30 सितंबर मंगलवार को थाना दोकटी के अंतर्गत चौकी लालगंज क्षेत्र के सेमरिया गाँव स्थित घाट पर चौकी इंचार्ज लालगंज आशुतोष मद्धेशिया मय हमराह पुलिस बल के साथ पहुँचे और प्रतिमा विसर्जन से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान शिवपुर कपूर दीयर ब्रजेश बिन,सेमरिया कस्बा लालगंज के समाजसेवी मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता एवं आशीष केशरी भी मौजूद रहे। पुलिस ने घाट पर साफ-सफाई, रास्तों की सुविधा, भीड़-नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चौकी इंचार्ज आशुतोष मद्धेशिया ने उपस्थित ग्रामीणों व समिति सदस्यों से कहा— “दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा से मनाया जाता है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि यह आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।”
ग्राम प्रधान ब्रजेश बिन एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button