एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंगमौत

रसड़ा में ट्रक के सामने गाजीपुर के युवक ने छलांग लगाकर दी जान


रसड़ा (बलिया)।नगर में एक निजी बैंक के पास बुधवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे सादात (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू यादव पुत्र दालसिंगार यादव आत्महत्या की नीयत से ट्रक के सामने कूद गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। बताया जाता है कि बलिया की ओर से आ रही ट्रक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक निजी बैंक के पास पहुंची थी। तभी अचानक सोनू सड़क पर ट्रक के सामने कूद गया। आसपास के लोगों के मुताबिक ट्रक चालक उसे बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाया।इस बीच युवक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी उत्तरी के प्रभारी राजकेशर सिंह ने बताया कि युवक आत्महत्या की नीयत से ट्रक के सामने कूद गया। उसकी पहचान उसके पाकेट में मिली पर्स में मौजूद डीएल से हुई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button