कार्यक्रमबलिया

पार्टी के मजबूत स्तम्भ हैं कार्यकर्ता:नीरज सिंह गुड्डू

सहतवार( बलिया) । समाजवादी पार्टी की ओर से नगर के एक मैरीज हाल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने बांसडीह विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि समाजवादी कभी जातिवादी नहीं होता तथा जातिवादी कभी समाजवादी नहीं होता हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी के मजबूत स्तम्भ हैं इनके सहयोग से ही पार्टी आगे बढ़ने के साथ सरकार भी बनाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास का कार्य हुआ था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दस दस व्यक्ति जोड़ने का आवाहन किया। इस मौके पर जमाल आलम, प्रधान सुधाकर पाण्डेय , शैलेश पासवान, प्रेम प्रकाश राजभर, कमलेश सिंह, बिंदा वर्मा ,सुनील सिंह , शंभू नाथ सिंह, गणेश सिंह, हीरालाल वर्मा, रंजीत वर्मा,सुभाष सिंह, राजेश्वर सिंह,राणा प्रताप सिंह, मेवा लाल पासवान , ओपी यादव ,दिलीप सिंह, संतोष सिंह, जय गोविंद सिंह ,पप्पू ओझा, पूरन यादव ,ईश्वर देव यादव ,हजरत हुसैन ,सुरेंद्र यादव, अश्वनी मिश्रा ,वीरेंद्र यादव दूधिया, प्रेम प्रकाश राजभर ,संतोष सिंह आदि थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button