कार्यक्रमबलिया

जीएसटी में परिवर्तन सरकार का ऐतिहासिक फैसला: केतकी

विधायक ने बांसडीह बाजार में व्यापारियों को दी जानकारी

बलिया। संवाददाता केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में परिवर्तन को लेकर विधायक केतकी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरूवार को नगर पंचायत के बाजार में व्यापारियों के बीच पहुंचकर उन्हें जीएसटी में बदलाव की नयी नियम को बताया तथा आमलोगों को लाभ देने का आग्रह किया।विधायक ने बड़ी बाजार के दुकानदारों से आग्रह किया कि दुकानदार नया और पुराना चार्ट अवश्य लगाये ।

विधायक ने कहा कि सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है नवरात्र पर आम जनता के लिये यह तोहफा है नई जीएसटी दर से देश के प्रत्येक परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा। विधायक ने स्टेट बैंक रोड,बड़ी बाजार, गुदरी बाजार में भ्रमण किया ।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गुल्लर,राजकुमार गुप्ता,मुरारी सोनी,ओमप्रकाश वर्मा,रजत श्रीवास्तव,मदनजी सोनी,संदीप गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, प्रतुल ओझा,राकेश वर्मा,दुर्गेश मिश्रा, मूनजी गोंड,दिग्विजय सिंह,रंजना सिंह,पूनम गुप्ता,तेज बहादुर रावत,सिंपी सिंह,शिवम गुप्ता,ध्रुव तिवारी आदि थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button