
लालगंज(बलिया) । विजयदशमी के पावन अवसर पर मां त्रिपुर सुंदरी पूजा कमेटी एवं व्यापार मंडल लालगंज की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में व्यापारियों, समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले दर्जनों लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
पूजा कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह व महामंत्री गुड्डू केसरी ने बताया कि सोनबरसा पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव के नेतृत्व में बाजार का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले यहां अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए थे, लेकिन अब तेजी से विकास की राह प्रशस्त हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शेष छोटे-मोटे विकास कार्य भी जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।
इस दौरान करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से रामपति केसरी, योगेंद्र प्रसाद, सुधीर पाठक, ताड़केश्वर प्रसाद, मंसूर मियां, राजेश्वर प्रसाद सोनी, मुनीब प्रसाद आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पूजा कमेटी के कौशल कुमार गुप्ता, कार्तिक केसरी, सोनू केसरी, राहुल पाठक, रजत केसरी एवं राधेश्याम गुप्ता का विशेष योगदान रहा।



