कार्यक्रमगाँधी जयन्तीबलियारसड़ा

सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन


रसड़ा (बलिया)। गांधी जयंती पर गुरुवार को अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर में झंडा फहराया गया।बार एसोसिएशन के कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिविजन रसड़ा पुष्पेंद्र कुमार सिंह रहे।इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। उन्होंने महात्मा गांधी के आजादी की लड़ाई में किए गए योगदान और देश को आजाद कराने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।उधर, अधिवक्ताओं ने गांधी पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया गया।इस दौरान अधिवक्ता इंद्रदेव प्रसाद यादव, रामशब्द यादव, भुवनेंद्र सिंह, सुशील सिंह, भगवती सिंह, भरत तिवारी, द्वारिका सिंह, अजय सिंह, शिवमोहन आर्य, रविकांत शर्मा, अजय यादव, नवरत्न यादव, दीपक श्रीवास्तव, अमित मणि त्रिपाठी आदि रहे। संचालन सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button