
बांसडीह( बलिया)। नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात किया। इस दौरान नगर पंचायत के सर्वांगिण विकास पर बातचीत हुआ। चेयरमैन के साथ उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख बांसडीह सुशील सिंह भी थे।
चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों,नगर पंचायत के सीमा विस्तार समेत जनहित के अन्य प्रमुख बिंदुओ से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। शासन की मंशा के अनुरूप नगर में हुए प्रमुख विकास कार्यों जैसे, बड़ी बाजार में तालाब का सुदरीकरण और पार्क निर्माण, सम्पूर्ण वार्डो में सड़क निर्माण,स्वच्छ पेयजल के लिए नई पानी टंकी का निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था, विभिन्न वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था आदि की जानकारी भी दिया। चेयरमैन के अनुसार मुख्यमंत्री ने कार्यों की सराहना करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर दिया।भरोसा दिया कि नगर विकास के लिए शासन गंभीर है। विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजने को भी कहा है।



