अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ निकली श्री रूद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा

बांसडीह (बलिया)। मलमास के पवित्र माह में श्री सैदनाथ मंदिर सैदपुरा पर आयोजित नौ दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। एक जून से नौ जून तक चलने वाले महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा तथा सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

कलश यात्रा श्री सैदनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सकरपुरा, सुल्तानपुर होते हुए सरयू नदी घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र सरयू नदी का जल कलश में भरा। इसके बाद श्रद्धालु पुनः बाबा मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। “श्री सैदनाथ बाबा की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में गुंजायमान रहा।

महायज्ञ के अंतर्गत दो जून को मंडप प्रवेश तथा तीन जून को अरणी मंथन का कार्यक्रम आयोजित होगा। विद्वान पंडित राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में वैदिक रीति-रिवाज से पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।

महायज्ञ में प्रतिदिन सायंकाल अयोध्या की डॉ. साधना शास्त्री श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगी, जबकि वृंदावन की रासलीला मंडली सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी।

कलश यात्रा में पुजारी अभिषेक मिश्रा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जर्नादन वर्मा, बृजेश राजभर, शिवनारायण राजभर, महातम यादव, ओमप्रकाश सिंह, कमलेश यादव, योगेन्द्र यादव, अशोक गुप्ता, अवध सिंह, चन्द्रमा गिरी, मनोज राजभर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button