लखनऊ प्रदर्शन से पहले प्रधान संघ के नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

बांसडीह(बलिया)। प्रधानों के कार्यकाल में बढ़ोतरी की मांग को लेकर बुधवार को लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। सोमवार की देर रात से ही कोतवाली पुलिस ने बड़सरी गांव में अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष बृजानंद उफ मंहगू तिवारी तथा पिण्डहरा गांव में बांसडीह ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष नीतिश पांडेय रंजन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। विभिन्न ब्लाकों के प्रधान मंगलवार को ही लखनऊ रवाना होने की तैयारी में थे।


प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रधानों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई किया हैं। मंगलवार को दिन में भी उनके आवासों पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था तथा उन्हें कही जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।
प्रधानों का कहना है कि चुनाव होने तक उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए तथा पंचायत प्रतिनिधियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों का समाधान किया जाए। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
खबर की हेंडिंग बना दिजिये पोर्टल के लिए ‘



