एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

विशुनीपुर मस्जिद के पास दवा दुकान में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी


बलिया। शहर के विशुनीपुर मस्जिद के पास स्थित एक दवा दुकान में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार एसी के आउटर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button