कार्यक्रमबलिया

चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू ने किया हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन

बांसडीह। नगर पंचायत क्षेत्र के अंबेडकर तिराहा पर रविवार देर रात चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ‘बब्लू’ ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से स्थापित हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट का वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के बीच उद्घाटन किया। लाइट शुरू होते ही पूरा तिराहा दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। स्थानीय लोगों ने इसे नगर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने कहा कि नगर पंचायत बांसडीह को आधुनिक और सुविधायुक्त नगर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, पोखरों का सुंदरीकरण, योगशाला निर्माण तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाइब्रेरी जैसी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर पंचायत क्षेत्र में और भी कई जनहितकारी योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी। नगरवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से लोगों को काफी सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।
कार्यक्रम में सभासद मिथिलेश तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर, सुजीत सिंह परिहार, अरुण सिंह, मनोज साहू, प्रवीण पटेल, संजय तिवारी, नवीन, सोनू पटेल, अनिल सोनी, धूमन, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button