अध्यात्मकार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि यात्रा: 6-7 मई को बलिया में धर्मसभाएं,कई स्थानों पर होगा भव्य स्वागत

लालगंज (बलिया)। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की प्रदेशव्यापी गविष्टि यात्रा के क्रम में 6 एवं 7 मई को बलिया जनपद में आगमन सुनिश्चित हुआ है। इस दौरान वे लालगंज व मुरारपट्टी क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर धर्मसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 6 मई को महाराज श्री देवरिया से प्रस्थान कर तुरतीपार-भागलपुर मार्ग से दोपहर 12 बजे बलिया जनपद में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बेल्थरारोड, सिकंदरपुर चौराहा, बांसडीह चौराहा, बांसडीह ब्रह्ममंदिर, सहतवार तथा रेवती बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित होगा। रात्रि विश्राम दीघार गांव स्थित लक्ष्मी मैरेज हॉल में होगा।
7 मई को प्रातः 8 बजे रेवती स्थित कामेश्वर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट, दलपतपुर के राधिका विलास विद्या मंदिर तथा देवराज ब्रह्म मोड़ स्थित सत्संग भवन में धर्मसभा आयोजित होगी। इसके उपरांत बहुआरा, मुरारपट्टी मठिया, गंगापुर रामगढ़, हल्दी, नगवा एवं सहरसपाली स्थित JBM रिसॉर्ट, कदम चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम होंगे।
इसके बाद महाराज श्री भृगु मंदिर में दर्शन-पूजन कर जिले भर से आए श्रद्धालुओं एवं गौभक्तों को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात करनई स्थित परशुराम मंदिर, सागरपाली व रसड़ा होते हुए बेल्थरारोड में रात्रि विश्राम करेंगे।
बताया गया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा सनातन संस्कृति की वाहिका गौमाता के संरक्षण एवं जन-जागरण के उद्देश्य से यह पावन अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपदवासियों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है।
उक्त जानकारी जनपद बलिया के कार्यक्रम प्रभारी आचार्य अमित तिवारी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button