कार्यक्रमबलियारसड़ा

एनसीसी कैडेट्स ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया जोश


रसड़ा (बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार, रसड़ा में चल रहे 93 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-282 के छठवें दिन बुधवार को कैडेट्स ने फायरिंग रेंज में निशानेबाजी के साथ खेल मैदान में फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं के जरिए उत्साह और टीम भावना का परिचय दिया।सुबह पीटी एवं ड्रिल के बाद कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंदर किंगरा के निर्देशन में सभी कैडेट्स महाविद्यालय परिसर स्थित फायरिंग रेंज में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। कैडेट्स ने .22 राइफल से सटीक निशाना लगाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सुरक्षित फायरिंग एवं अनुशासन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि खेल एवं फायरिंग जैसी गतिविधियां कैडेट्स को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती हैं।दोपहर बाद आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने दमदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का शानदार परिचय दिया। मैदान तालियों और उत्साहवर्धन से गूंज उठा।इस अवसर पर मेजर राजप्रकाश सिंह, कैप्टन अजय प्रताप सिंह, ले. हरिश्चंद्र पटेल, ले. पंकज सिंह, डॉ. अब्दुलरब संजय कुमार यादव, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, रामनिशान सिंह, सूबेदार विजय कुमार, सूबेदार निर्मल थापा, सूबेदार दिलीप कुमार, हेमंत कुमार, आर्यन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद उमर कुरैशी, निक्की प्रजापति सहित सभी पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं जीसीआई उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button