कार्यक्रमबलियारसड़ाशिक्षाशिक्षा विभाग

बीआरसी चिलकहर से शत-प्रतिशत नामांकन को निकाली गई स्कूल चलो अभियान की रैली


रसड़ा (बलिया)।’स्कूल चलो अभियान’ के प्रथम चरण में बीआरसी चिलकहर से बच्चों की रैली निकाली गई। चिलकहर के खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद एवं खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 1200 बच्चों के साथ हाथों में रंग बिरंगे शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित करती तख्तियां, ध्वनी विस्तारक यंत्रों से बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी, शिक्षा है अनमोल रतन-पढने की सब करो जतन आदि नारे लगाते हुए नवीन नामांकन के लिए बच्चों अभिभावकों, ग्रामीणों के मध्य भ्रमण किया।बीईओ ने बताया कि इस वर्ष 3 साल के बच्चों को बाल वाटिका से जोड़ने और सरकारी स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन (0 ड्राप आउट) पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि यह अभियान विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के तहत चलाया जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।पहली बार 3-5 वर्ष के नन्हें बच्चों को बाल वाटिका के माध्यम से स्कूल से जोड़ा जा रहा है।ग्रामीणों ने भी सकारात्मक सहयोग देकर इस अभियान के अंतर्गत बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराने के लिए सहमति दी है।इस दौरान बच्चों में नवीन पुस्तक वितरण कार्यक्रम के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी का आभार जताते हुए शत् प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में एआरपी अखिलेश सिंह, निरंजन कुमार, हेमंत कुमार, बलवंत सिंह, पवन सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह, सत्यजीत सिंह, सुरेश आजाद, सतीश सिंह, शिवजन्म यादव, दिग्विजय सिंह, संजय वर्मा, दीनबंधु सिंह, संजय सिंह, धनंजय सिंह, रामप्रकाश तिवारी, जयमंगल यादव, विनोद गुप्त, विनय कुमार बिसेन, विश्वामित्र वर्मा, सुनील वर्मा, रिंकी सिंह, संतोष सिंह, जयंत सिंह, गौरव गुप्त, राकेश कुमार आदि रहे। संचालन प्राशिसं के अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button