अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

यूनिक कॉन्वेंट स्कूल में नए सत्र के प्रारंभ से पहले पूजा पाठ के साथ सुंदरकांड का परायण


दयाछपरा(बलिया)।इलाके के भरतछपरा(रानीगंज बाजार)स्थित यूनिक कॉन्वेंट स्कूल में नए सत्र की शुरुआत से पहले बुधवार की शाम मां सरस्वती के पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।क्षेत्र के तिवारी के मिल्की निवासी संजेश तिवारी की टीम ने विभिन्न प्रकार के लय ताल सुर में प्रस्तुति दी जो सराहनीय रही।
बताते चले कि इस विद्यालय की स्थापना सन् 2001 में हुई।तब से यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाए हुए है।प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे विद्यालय के छात्र छात्राएं बोर्ड में जिले में प्रत्येक सत्र में स्थान प्राप्त करते हैं।विद्यालय के संचालन में अनुभवी अध्यापकों के विशेष सहयोग रहता है।सभी के सहयोग से विद्यालय नित्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है।मौके पर प्रबंधक संजीव सिंह,राजीव सिंह,अध्यापक शशिकांत सिंह,अमित सिंह,सत्यम गुप्ता,अश्विनी सिंह,शहाबुद्दीन सिद्दीकी,सत्येंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button