बलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

सेना के जवान का इलाज के दौरान हुई मौत,गांव में पसरा मातम


रसड़ा (बलिया)।कुछ दिनों से बीमार चल रहे क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी सेना के जवान रणजीत यादव (32 वर्ष) का सोमवार की भोर में इलाज के दौरान निधन हो गया।उनका शव देर शाम को गांव पहुंचते ही परिजन रोन-बिलखने लगे। गांव-घर में मातम पसर गया।उनकी पत्नी बिहार के वैशाली के कॉलेज में प्रवक्ता पूजा यादव व चार वर्षीय बेटे राजवीर यादव समेत सभी लोगों की आंखें नम हो गई।इस दौरान उनके यहां दर्जनों की संख्या में पहुंचे रिटायर जवानों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।वाराणसी से आए सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रधानपुर स्थित टोंस नदी के तट पर मृत जवान का अंतिम संस्कार किया गया। रणजीत यादव वर्ष 2012 में आर्मी कुमायूं रेजीमेंट वाराणसी में भर्ती हुए थे।उनकी तैनाती लखनऊ थी। शादी वर्ष 2019 में गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव में पूजा यादव के साथ हुई थी। उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी।उनके छोटे भाई अजीत यादव इलाहाबाद में सिविल पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। सूचना पाकर वह भी लखनऊ पहुंच गए थे। सेना जवान के निधन पर गांव के पूर्व प्रधान राधेश्याम यादव, सुरेश तिवारी, कृष्णानंद पांडे, सियाराम यादव, सूर्यकांत यादव आदि ने शोक जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button