
बांसडीह(बलिया)। यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में बांसडीह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सहतवार कस्बा निवासी अनिल कुमार पाण्डेय की पुत्री निधि पाण्डेय का कार्मसियल टैक्स आफिसर ( सीटीओ) पद पर चयन हुआ हैं। निधि पाण्डेय ने पीसीएस के दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त किया है। निधि ने यह साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। निधि ने हाईस्कूल की परीक्षा कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल सहतवार तथा इंटर की परीक्षा बांसडीह इंटर कालेज से उत्तीर्ण किया है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से बीएससी की परीक्षा पास किया है। निधि ने बिहार पीसीएस की परीक्षा में भी इंटरव्यू दिया हैं जिसका परिणाम अभी घोषित नही हुआ है। निधि की मां प्रतिभा पाण्डेय गृहणी हैं तथा भाई डा अखिल पाण्डेय मोतीलाल मेडिकल कालेज प्रयागराज से एमडी कर रहे हैं।
निधि ने बातचीत में कहा की माता पिता का आशीर्वाद, कड़ी मेहनत तथा शिक्षकों के निर्देशन में पढ़ाई ही सफलता का मूल मंत्र रहा। उन्होंने बताया कि मोबाइल में मैं सोशल मीडिया से दूर रही लेकिन पढ़ाई में इंटरनेट से काफी सहायता मिला। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा से चयनित होने से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनती हैं। क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, बांसडीह इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल सहतवार के प्रंबधक लल्लन पाण्डेय व प्रधानाचार्य आशीष पाण्डेय, नपं सहतवार चेयरमैन सरिता सिंह व सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, चेयरमैन बांसडीह सुनील कुमार सिंह बब्लू, प्रतुल ओझा, दीप्तिमान सिंह राहुल, गिरीश पाण्डेय, अभिजीत तिवारी सत्यम, व्यापारी नेता विजय गुल्लर, सहित परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी हैं।

बलिया। यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में रेवती क्षेत्र के अघैला गांव निवासी एडीआरएम निर्भय नारायन सिंह की भतीजी आंकाक्षा सिंह का कार्मसियल टैक्स आफिसर ( सीटीओ)के पद पर चयन हुआ हैं। आंकाक्षा के पिता अरविंद सिंह उड़ीसा के संभलपुर में एक प्राइवेट कंपनी में इंजिनियर पद पर हैं। आकांक्षा ने हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा केन्द्रीय विद्यालय कानपुर से उत्तीर्ण किया है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से बीए स्टेटिस्टिक्स आनर्स की परीक्षा पास किया है। आंकाक्षा ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल किया है। आकांक्षा का एक छोटा भाई भी जो पढ़ाई कर रहा है। आंकाक्षा ने बातचीत में बताया कि मैं अपने दादाजी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक यूको बैंक तेज नारायण सिंह तथा चाचाजी रेलवे में एडीआरएम निर्भय नारायन सिंह के प्रेरणा व माता पिता के आशीर्वाद से सफलता हासिल किया है। उन्होंने बताया कि लगातार पढ़ाई व कड़ी मेहनत शिक्षकों के निर्देशन से ही मुझे सफलता प्राप्त हुआ है।

बलिया । यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में शहर के बेंदुआ मुहल्ला निवासी अधिवक्ता रविशंकर राय की पुत्री आंकाक्षा राय का श्रम अधिकारी के पद पर चयन हुआ हैं। आकांक्षा ने हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा महर्षि बाल्मीकि विद्यालय काजीपुरा से उत्तीर्ण किया है। बलिया शहर में स्थित एससी कालेज से बीएससी तथा एमएससी की परीक्षा पास किया है। आंकाक्षा बीएससी व एमएससी मैथ में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। आकांक्षा ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल किया है। आकांक्षा की एक बहन व दो छोटा भाई भी हैं जो पढ़ाई कर रहे है। आकांक्षा ने माता पिता के आशीर्वाद से सफलता हासिल किया है।

बलिया। यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में रानीगंज बाजार निवासी मदन प्रसाद के पुत्र श्याम सुंदर गुप्ता का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ हैं। श्याम वर्तमान में बिहार के सीवान जनपद में श्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। श्याम ने हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा नवोदय विद्यालय विद्यालय मऊ से उत्तीर्ण किया है। आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद श्याम ने टाटा स्टील जमशेदपुर में तीन साल तक जाब करने के बाद प्रशासनिक क्षेत्र में परीक्षा देना शुरू किया। श्याम ने पहले प्रयास में ही बिहार पीसीएस में सफलता हासिल किया तथा श्रम अधिकारी पद पर चयनित हो गये अभी सीवान में कार्यरत हैं। श्याम ने बताया कि वह दूसरे प्रयास में यूपी पीसीएस में सफलता प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि माता पिता के आशीर्वाद व दोस्तों व पत्नी की प्रेरणा से सफलता हासिल किया है। उन्होंने बताया कि नौकरी के बाद भी लगातार पढ़ाई व कड़ी मेहनत शिक्षकों के निर्देशन से ही मुझे सफलता प्राप्त हुआ है। श्याम के अन्य चार भाई व्यवसाय करते हैं।



