यूपीपीसीएस में आकांक्षा सिंह का चयन,बैरिया क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण

बलिया । यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में रेवती क्षेत्र के अघैला गांव निवासी एडीआरएम निर्भय नारायन सिंह की भतीजी आंकाक्षा सिंह का कार्मसियल टैक्स आफिसर ( सीटीओ)के पद पर चयन हुआ हैं। आंकाक्षा के पिता अरविंद सिंह उड़ीसा के संभलपुर में एक प्राइवेट कंपनी में इंजिनियर पद पर कार्यरत हैं। आकांक्षा ने यह साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आकांक्षा ने हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा केन्द्रीय विद्यालय कानपुर से उत्तीर्ण किया है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से बीए स्टेटिस्टिक्स आनर्स की परीक्षा पास किया है। आंकाक्षा ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल किया है। आकांक्षा का एक छोटा भाई भी जो पढ़ाई कर रहा है। आंकाक्षा ने बातचीत में बताया कि मैं अपने दादाजी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक यूको बैंक तेज नारायण सिंह तथा चाचाजी रेलवे में एडीआरएम निर्भय नारायन सिंह के प्रेरणा व माता पिता के आशीर्वाद से सफलता हासिल किया है। उन्होंने बताया कि लगातार पढ़ाई व कड़ी मेहनत शिक्षकों के निर्देशन से ही मुझे सफलता प्राप्त हुआ है।




