कार्यक्रमबलिया

29वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सरपंच एवं पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक,नेत्र शिविर का आयोजन कर निशुल्क दवा एवं चश्मा का किया गया वितरण


दुबहड़,(बलिया)। न्याय पंचायत अखार के पूर्व सरपंच एवं ग्राम पंचायत नगवा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय केदारनाथ पाठक की 29वीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अवध बिहारी चौबे के सानिध्य में हुआ, जहां पंडित शिव जी पाठक एवं राकेश पाठक ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने स्व. पाठक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।धर्मेंद्र सिंह (प्रतिनिधि, परिवहन मंत्री, उ.प्र. सरकार): “स्व. केदारनाथ पाठक सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे। उन्होंने जीवनभर वंचितों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ी।”
दिनेश पाठक (पूर्व प्रमुख, दुबहड़) ने कहा कि”उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा की याद दिलाते हैं।”ओमप्रकाश तिवारी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता)ने कहा कि “वे उच्च विचारों और रचनात्मक कार्यों के धनी व्यक्तित्व थे।”रामेश्वर पासवान (वरिष्ठ सपा नेता) ने कहा कि”मंगल पांडे की पावन धरती का सर्वांगीण विकास ही उनका असली सपना था।”पुण्यतिथि के अवसर पर जनसेवा की भावना के साथ एक नि:शुल्क नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंदों को दवा व चश्मों का वितरण किया गया। इस दौरान सभा को मुख्य रूप से डॉ. रविनाथ तिवारी, कमलेश पांडे, प्रमोद पांडेय, अरुणेश पाठक, अजय अंबेडकर, जवाहरलाल पाठक, रणजीत सिंह, और सरल पासवान सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

छोटेलाल पाठक,राधा कृष्ण पाठक,पन्नालाल गुप्ता,विनोद पाठक,अनिलपाठक,मुस्तफा,इस्माइल ,मुबारक ,विनोद पासवान ,सीताराम राजभर, श्याम बिहारी, शिवनाथ यादव, रवि शंकर पाठक , राम जी गिरी, ऋतु राज पाठक,विनोद गुप्ता ,यज्ञ किशोर पाठक, विश्वनाथ पाठक ,रामजी पासवान ,बच्चन जी प्रसाद, शंकर चौरसिया सुरेश रैना दिलीप सिंह ,विवेक पाठक, दीपक पासवान ,वरुण सिंह, हरिशंकर पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन बृजकिशोर पाठक एवं नितेश ने संयुक्त रूप से किया। अंत में अजीत पाठक ने उपस्थित सभी आगंतुकों और गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और प्रतिष्ठित जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button