अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

श्रीहनुमत धाम रामानुज आश्रम के वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा


दुबहड़,(बलिया )। क्षेत्र के नई बस्ती बुलापुर अखार स्थित श्रीहनुमत धाम रामानुज आश्रम में विराजमान श्रीराम जानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से ठाकुर जी के विग्रह के साथ हुआ। गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भगवान के विग्रह पर पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से शीश नवाकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा के दौरान विद्वान पंडितों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जन-कल्याण की कामना की गई। पूरे भ्रमण के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से बालकदास बाबा, पंडित श्रीधराचार्य जी महाराज, कमल नयन चौबे, रुद्रधर चौबे और घनश्याम जी चौबे उपस्थित रहे। साथ ही सुनील सिंह, शशिकांत सिंह, सुजीत सिंह, लकी सिंह, दीनबंधु चौबे, नीरज सिंह, सुधीर सिंह, मुलायम यादव, दीपक पासवान, भोला पाठक, सुनील पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button