कार्यक्रमबलियालालगंज

गौ संरक्षण से समाज में शांति और समृद्धि का विस्तार: स्वामी राधाकृष्णाचार्य

लालगंज (बलिया)। क्षेत्र के मुरारपट्टी मठिया में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी राधाकृष्णाचार्य जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ माता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि मानवता की भी सेवा है।

स्वामी राधाकृष्णाचार्य जी ने कहा कि प्राचीन शास्त्रों, वेद-पुराणों और स्मृतियों में गौ माता को साक्षात लक्ष्मी स्वरूप बताया गया है। गौ संरक्षण से समाज में सुख-समृद्धि, शांति और सद्भाव का विस्तार होता है। उन्होंने वर्तमान समय में गौ वंश की हो रही उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से गौ संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
प्रवचन के दौरान स्वामी जी ने कहा कि गौ सेवा से मानव जीवन में संस्कारों का विकास होता है तथा अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व की भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से सनातन संस्कृति से जुड़ने और गौ माता की रक्षा को जीवन का संकल्प बनाने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए संत हरिओम दास जी (छपरा टेकनिवास आश्रम के महंत) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भारतीय सामाजिक सद्भावना प्रमुख जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारत को भाषा की जननी, इतिहास की माता और पुराणों की दादी कहा गया है। जिस देश ने अपने ज्ञान-तत्त्व के आधार पर सभ्यता और संस्कृति विकसित की, वैसी मिसाल दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं मिलती। भारत मानव इतिहास में शांति, समन्वय, सद्भावना और आत्मीय समरसता का संदेश देने वाला राष्ट्र रहा है।

कार्यक्रम को सी.बी. मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ब्रह्माकुमारी की बहन पुष्पा जी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
हिंदू सम्मेलन में जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राधाकृष्णाचार्य, संत हरिओम दास, सेनानी प्रतिनिधि मोहन सिंह, अंबिका तिवारी, ब्रह्माकुमारी बहन पुष्पा जी, चंद्रशेखर सिंह, बगेदन पासवान आदि को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के आयोजक गुप्तेश्वर पाठक ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देव पाठक, राजेंद्र मिश्रा, मनोज तिवारी, तेज प्रताप तिवारी, मुन्ना प्रधान, समाजसेवी अंकित ओझा उर्फ गोल्डन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पवन मिश्रा ने किया, जबकि भक्ति भजन एवं संगीत की मनोहारी प्रस्तुति संजय शिवम एवं रविश तिवारी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button