
बलिया(बांसडीह)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत रविवार को मैरीटार गांव में अटल स्मृति सम्मेलन विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि क्षेत्रिय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र हरिचरण सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार स्व अटल बिहारी वाजपेयी की सपनों के अनुरूप युवा,किसान,गरीब,महिला सभी वर्ग के लोगों के कल्याण व विकास के लिए कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हमेशा आमलोगों की सेवा व सहायता में समर्पित रहा।

केतकी सिंह ने कहा कि अटल जी के सपनों को साकार करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ देश व प्रदेश में विकास का स्वर्णिम कार्य कर रहे हैं। सम्मेलन में सैकड़ों महिलाओं को विधायक केतकी सिंह ने कंबल वितरित किया। इस दौरान अभिजीत तिवारी बब्लू,राजेश सिंह, मिथिलेश तिवारी, सत्येंद्र सिंह, राकेश वर्मा, सीतांशु गुप्ता, नितेश सिंह, दीपू सिंह, राजकुमार वर्मा, दुर्गेश मिश्रा, अखिलेश सिंह, राकेश महाजन, राजेश सिंह, भोला ओझा, प्रकाश पांडे, शारदानंद साहनी आदि थे।



