कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगशिविर

कंपोज़िट विद्यालय दिघार में ISRN व IRCTC द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बलिया। एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व मे कंपोज़िट विद्यालय दिघार,शिक्षा क्षेत्र बेलहरी में बुधवार को ISRN एवं IRCTC के संयुक्त प्रयास से स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस के अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में पहुँची मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बच्चों का  स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में छात्रों का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, आंख–कान–दांत की सामान्य जांच, हाइट तथा वज़न सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जिन बच्चों में हीमोग्लोबिन कम पाया गया, उन्हें आयरन युक्त भोजन, पोषण एवं देखभाल संबंधी सलाह प्रदान की गई।

बालिकाओं में मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम

बालिकाओं के लिए विशेष तौर पर मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें सैनिटरी पैड के सही उपयोग, स्वच्छता, संक्रमण से बचाव और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वास्थ्यवर्धक आदतों की जानकारी दी गई।

मुफ़्त दवा वितरण

स्वास्थ्य टीम द्वारा आवश्यकता के अनुसार बच्चों को मुफ़्त दवाओं का भी वितरण किया गया, ताकि उन्हें तुरंत राहत मिल सके और भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ न हों।
इसके साथ ही सभी छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि और दैनिक हाइजीन आदतों के बारे में भी शिक्षित किया गया।

उत्तम स्कूल प्रोजेक्ट के तहत कार्य पूर्ण

विद्यालय Uttam School Project के अंतर्गत चयनित है। ISRN और IRCTC के सहयोग से विद्यालय में रेनोवेशन, शौचालय निर्माण/मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा साधन तथा अन्य आधारभूत ढांचे का उन्नयन सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इससे छात्रों को बेहतर और सुरक्षित शिक्षण वातावरण प्राप्त हो रहा है।

प्रा. शि. संघ बेलहरी के अध्यक्ष शशि कांत ओझा, तथा विद्यालय परिवार के राजेश कुमार शर्मा, ऋषिकेष ठाकुर और अलका शुक्ल ने इस पहल की सराहना करते हुए ISRN एवं IRCTC टीम साथ ही ISRN के इंजीनियर अम्बर दुबे, पुतुल तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button