
बलिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का वृहद अभियान जनपद में संचालित है, लेकिन अब तक इसकी प्रगति संतोषजनक नहीं रही है। अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी बलिया के आदेशानुसार 30 नवंबर 2025 (रविवार) को जनपद के सभी विद्यालय केवल कार्मिकों के लिए खुले रहेंगे। इस दिन शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। विद्यालयों में तैनात सभी कार्मिकों को उपस्थित रहकर एसआईआर से संबंधित कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान करना अनिवार्य होगा।



