कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

ई-चालान को लेकर कोतवाल से मिले व्यापारी नेता


रसड़ा(बलिया)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारी नेताओं ने शुक्रवार को व्यापारियों की कुछ समस्याओं को लेकर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात की।उनसे अनुरोध किया कि गाड़ियों का ई-चालान बाजार के अंदर न काटकर चौराहों पर काटा जाए‌। बताया कि बाजार के अंदर ई-चालान काटने से ग्राहक इधर-उधर भागने लग रहे है। वाहनों का ई-चालान बाजार छोड़कर चौराहों या हाईवे पर काटने का निवेदन किया।उधर, व्यापारियों ने वाहन चालकों से अपील किया कि वे सभी हेलमेट लगाकर यातायात नियमों का पालन करें, जिससे किसी दुर्घटना और चालान से भी बचा जा सके। व्यापारी नेताओं ने बताया कि कस्बा में चोर उचक्कों का गिरोह सक्रिय है। उनके द्वारा महिलाओं को गुमराह कर सोने के गहने उतरवा लिए जा रहे हैं। दो-तीन घटनाएं बाजार के अंदर हो चुकी है। इसपर कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल, युवा जिलाध्यक्ष अविनाश सोनी, जिला महामंत्री इकबाल अंसारी, नगर अध्यक्ष अंजनी कुमार गुप्ता आदि रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button