यातायात रैली निकाल पुलिस ने लोगों को किया जागरूक, 249 वाहनों का चालान

रसड़ा (बलिया)। स्थानीय पुलिस ने रविवार की शाम को कस्बा में यातायात माह की रैली निकाल कर लोगों को सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बा के बाजार में मुंसफी तिराहा होते हुए भगतसिंह तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड, प्यारेलाल चौराहा से चंद्रशेखर आजाद चौराहा आदि स्थानों पर यातायात रैली निकाली।इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करते हुए दुपहिया वाहनों को हेलमेट व चार पहिया वाहनों को सीटबेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने को लेकर चालकों को जागरूक किया। यातायात रैली के दौरान बिना हेलमेट और तीन लोगों को बैठाकर बाइक चलाने व गलत साइड से चलने को लेकर सख्त हिदायत दी।इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने पर 249 वाहनों का चालान किया। रैली में उत्तरी पुलिस चौकी प्रभारी राजकेशर सिंह, दक्षिणी पुलिस चौकी प्रभारी अनिल सिंह समेत अन्य एसआई और पुलिस जवान शामिल रहे।



