कार्यक्रमबलिया

पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन, पशुपालकों को मिला नि:शुल्क उपचार


लालगंज (बलिया) । गुरुवार को ग्राम पंचायत बहुआरा के पूर्वां जयछपरा मे ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने फीता काटकर किया। पशु चिकित्साधिकारी डा0अजय प्रताप सिंह ने पशुपालकों को अपने सभी दुधारू पशुओं का समय-समय पर बीमा कराने की सलाह दी।

पशु चिकित्साधिकारी मुरलीछपरा डा0 लालजी सिंह यादव ने देशी नस्ल की गाय साहिवाल के गुणों और उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देशी नस्ल की गायों की उपयोगिता को देखते हुए सरकार इनके संवर्धन हेतु विशेष प्रोत्साहन योजना चला रही है।
शिविर में कुल 195 बड़े पशुओं तथा 300 छोटे पशुओं (भेड़-बकरी) का नि:शुल्क इलाज, जांच और दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट कमलेश सिंह पशु पालक /किसान भरत मिश्रा, विजय मिश्रा, बासरोपन यादव, गूदकी यादव, बसगीत यादव सहित क्षेत्र के अनेक किसान, पशुपालक तथा पशुचिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button