कार्यक्रमददरी मेलाबलियाबिग ब्रेकिंग

ददरी मेला : 31 अक्टूबर को होगी झूला और प्रदर्शनी की नीलामी

गंगा बहुद्देशीय सभागार में शाम 3 बजे होगी खुली नीलामी

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार झूला और प्रदर्शनी की संयुक्त नीलामी आगामी 31 अक्टूबर को शाम 3 बजे गंगा बहुद्देशीय सभागार में की जाएगी। यह नीलामी खुली बोली प्रक्रिया के तहत संपन्न होगी, जिसमें पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, झूला और प्रदर्शनी के लिए कुल 80 लठ्ठा भूमि निर्धारित की गई है, जिसका कुल मूल्य 90 लाख रुपये तय किया गया है। नीलामी में भाग लेने के लिए आरक्षित धनराशि 09 लाख रुपये नकद रूप में जमा करनी होगी। साथ ही, 500 दर्शकों के लिए भी नीलामी स्थल पर बोली प्रक्रिया देखने की व्यवस्था की गई है, जिससे आम नागरिक भी इस खुले और निष्पक्ष तंत्र को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे। नीलामी की प्रक्रिया को एलईडी स्क्रीन पर लाइव डिस्प्ले किया जाएगा तथा एनआईसी की टीम द्वारा इसे ऑनलाइन (यूट्यूब या अन्य माध्यमों से) प्रसारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर पारदर्शिता पर प्रश्न न उठे। प्रशासन ने सभी इच्छुक बोलीदाताओं, मीडिया बंधुओं और दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे समय से उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button