बलियाबिग ब्रेकिंगसम्मान

भारतीय सेना के सूबेदार अशोक गुप्ता का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गरया निवासी भारतीय सेना में कार्यरत सूबेदार अशोक गुप्ता का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और कोलकाता स्थित कमांड हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद हुकुम छपरा घाट पर सैन्य व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button