
रसड़ा (बलिया)। 93 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी के निर्देशन में बुधवार को बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार रसड़ा बलिया के एनसीसी कैडेटों एवं छात्रों द्वारा उत्साह पूर्वक हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा पदयात्रा निकाली गई जो महाविद्यालय से निकल कर पकवाइनार चौराहे, पुलिस चौकी, डायट होते हुए महाविद्यालय वापस आकर समाप्त हो गई।

इस दौरान एनसीसी कैडेट एवं छात्र छात्राएं वंदेभारत एवं भारत माता की जय के नारे लगाकर आमजन को देश प्रेम एवं देश भक्ति के प्रति उत्साहित करते रहे। इस अवसर पर 93 बटालियन के सूबेदार दीपक थापा, सूबेदार कुलबीर सिंह, रमेश थापा, विष्णु, अनिल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, सीटीओ मनोज कुमार सिंह, डॉ. अबदुल रब सिद्दीकी, प्रशान्त कुमार सागर, विजय शंकर, सुशील कुमार, नितेश, शम्भू सिंह, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स और छात्रों ने प्रतिभाग किया।इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय रसड़ा से भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तीसरे चरण में बुधवार को शिक्षकों ने बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।इस मौके पर प्रधानाध्यापक मंसूर आलम, गीता सिंह, वीरेंद्र यादव, जितेंद्र बहादुर, आशा देवी, रूखशाना खातून, पुष्पा शर्मा, अनूप गुप्ता आदि थे।



