कार्यक्रमनिर्वाचनबलियारसड़ा

लेखपाल संघ रसड़ा का हुआ चुनाव, मनीष अध्यक्ष व सत्येंद्र मंत्री चुने गए


रसड़ा (बलिया)।स्थानीय तहसील सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा तहसील रसड़ा का द्विवार्षिक चुनाव जिलामंत्री व चुनाव अधिकारी मुन्ना राम की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें मनीष कुमार गौतम को अध्यक्ष, गौरव पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार भारती को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येंद्र राणा को मंत्री, श्रीमती ज्योति गुप्ता को उप मंत्री, भूपेंद्र प्रजापति को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती रिंकू यादव को आडिटर चुना गया। मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह की मौजूदगी में चुने गए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस मौके पर प्रेमशंकर यादव, अखिलेश यादव, प्रवीण कुमार, अमरेश यादव, चौधरी विजय कुमार यादव, विपिन बिहारी राय, अखिलेश सिंह, लक्ष्मी कांत यादव, मनीष श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, प्रदीप सिंह, देवेन्द्र राय, अंकिता पांडे, ईश्वर दयाल यादव, चंद्रजीत यादव, धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलशाद अख्तर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button