अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालु

रामगढ़( बलिया)। स्थानीय क्षेत्र के तुलापुर (पुलिस चौकी के पास) से रविवार की सुबह आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के लिए भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा मे सैकड़ो महिला-पुरुष व बच्चे सामिल हुए। शामिल श्रद्धालू हांथो मे कलस लिए जयकारो व मंगलगीतों के साथ गांव भ्रमण कर हुकुमछपरा गंगाघाट पहुंचे।

स्नान व गंगापूजन के बाद मंत्रोचार के बीच कलश मे गंगाजल भरा गया। इसके बाद सिर पर कलश लिए श्रद्धालू कथा यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां पर आचार्यो ने मंत्रोचार के साथ कलश स्थापित कराये। आचार्य पं. निलेश मिश्रा व पं. राजकुमार चौबे तथा मुख्य यजमान राधिका देवी है। भागवत कथा वाचक बृदावन धाम के आचार्य राजेश राजौरिया वैदिक जी शाम 5 बजे से श्रोताओ को भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। आयोजक तारकेश्वर ओझा, मृत्युंजय ओझा,, धनंजय कुमार ओझा ने बताया कि सप्ताहिक कथा यज्ञ की पूर्णाहुति 10 मई व भब्य भण्डारा 11 मई को सम्पन्न होगा। इसमें पिंकू ओझा, राजन प्रसाद, सोनू कुमार गुप्ता, सुशील कुमार, सुनील पाण्डेय, सिब्बू ओझा, नर्वदेश्वर चौबे, अशोक चौबे, ओमप्रकाश यादव सहित सैकड़ो भक्त सामिल हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button