कार्यक्रमबलियासंगठन चुनावसम्मानसंस्था . सामाजिक

श्याम कृष्ण गोयल उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष व इकबाल अंसारी जिला महामंत्री मनोनीत, व्यापारियों ने दी बधाई


रसड़ा (बलिया)।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने श्याम कृष्ण गोयल को रसड़ा उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष व इकबाल अंसारी को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए जल्द ही जिला और नगर कमेटी घोषित करने को कहा है। प्रदेश महामंत्री अजय साहू ने ‌श्याम कृष्ण गोयल व इकबाल अंसारी को मनोनयन पत्र सौंपा। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से प्रदेश अध्यक्ष कंछल ने रसड़ा, बेल्थरारोड तथा सिकंदरपुर को मिलाकर जिला बनाया है, जिसका जिला मुख्यालय रसड़ा को बनाया है। जिलाध्यक्ष और महामंत्री रसड़ा नगर के साथ ही बेल्थरारोड व सिकंदरपुर नगर पंचायत के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इकाई का गठन करेंगे। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि संगठन ने विश्वास कर उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे लोग ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन का विस्तार कर व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेंगे। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर भेजा व्यापार कल्याण समिति रसड़ा के संरक्षक सुरेश चन्द, शमशेर अंसारी, पप्पू जायसवाल, अशोक मौर्य, साकिब अली, सुधीश कमल, मतलूब अहमद ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button